Tuesday, August 25, 2026
HomeBreaking Newsविदर्भ का शातिर नटवरलाल? घर को ही बना लिया ठगी का...

विदर्भ का शातिर नटवरलाल? घर को ही बना लिया ठगी का अड्डा! नागपुर के व्यापारियों को 1.13 करोड़ का चूना लगाकर महाठग विनोद सोयाम फरार!

वरोरा / चंद्रपूर :सुशांत घाटे 

जुर्म की दुनिया का एक ऐसा शातिर चेहरा, जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहकर किसी ‘डॉन’ की तरह हर एक वारदात को बेखौफ अंदाज में अंजाम दे रहा है! जी हाँ, हम बात कर रहे हैं वरोरा के उस शातिर महाठग विनोद सोयाम की, जिसने अपने ही घर को ठगी का ऐसा अड्डा बना रखा है जहाँ भोले-भाले व्यापारियों को आसानी से अपने जाल में फंसाया जाता है। अब इस शातिर नटवरलाल ने नागपुर के व्यापारियों को 1 करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपये का महा-चूना लगाकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है!

कैसे रची गई 1.13 करोड़ की महा-ठगी?

​मिली जानकारी के मुताबिक, नागपुर के शांतिनगर निवासी डेयरी व्यवसायी शिवकुमार रामचंद्रजी गुप्ता और उनके साथियों को इस शातिर ठग ने अपने मायाजाल में फंसाया। आरोपी विनोद सोयाम ने नागपुर के ऑटोमोटिव चौक पर व्यापारियों से संपर्क किया और वरोरा तथा नागपुर (मनीष नगर) में सस्ते दाम पर आलीशान घर, भूखंड, फ्लैट और 200 ग्राम सोने के जेवर बेचने का झांसा दिया।

​सौदा कुल 1 करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपये में तय हुआ। शातिर ठग ने व्यापारियों को शक न हो इसलिए उन्हें सीधे अपने घर—देशपांडे पेट्रोल पंपामागील, शिवनेरी नगर, वरोरा—पर बुलाया।

घर के अंदर रची साजिश और पिछले दरवाजे से हुआ फरार!

​सोमवार, 27 जुलाई 2026 को दोपहर के वक्त जब व्यापारी 56 लाख 50 हजार रुपये नकद और एचडीएफसी बैंक के 27 लाख व 30 लाख रुपये के दो चेक (कुल 1.13 करोड़ रुपये) लेकर उसके घर पहुँचे, तो वहां उसकी पत्नी पायल विनोद सोयाम भी मौजूद थी।

  • रकम मिलते ही गायब हुई पत्नी: जैसे ही भारी-भरकम रकम और चेक हाथ लगे, आरोपी की पत्नी पायल वहां से रफूचक्कर हो गई।
  • डॉन जैसी चालाकी: विनोद सोयाम ने नकदी और चेक अलमारी में रखे और कागजात लाने का बहाना बनाकर घर के अंदर गया। इसके बाद वह घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गया!
  • पत्नी की दो टूक धमकी: जब ठगी का अहसास होने पर व्यापारियों ने बाहर हंगामा किया और कुछ देर बाद लौटी पायल से पूछताछ की, तो उस महिला ने बेहद बेबाकी से पल्ला झाड़ते हुए कहा— “मेरा और इनका कोई संबंध नहीं है, जो पूछना है इनसे पूछो,” और व्यापारियों को घर से भगा दिया।

इस मामले में वरोरा पुलिस ठाणे में आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ BNS 2023 की धारा ३१८(४) और ३(५) के तहत गंभीर धाराओं में गुन्हा दाखल कर लिया गया है।

⚠️ पुराना अपराधी है ‘नटवरलाल’ विनोद सोयाम: पहले भी लगा चुका है कई लोगों को चूना!

​सूत्रों और पुरानी आपराधिक वारदातों के दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ है कि विनोद सोयाम कोई आम ठग नहीं है, बल्कि फरेब की दुनिया का बेताज बादशाह है। चंद्रपूर जिले के कई व्यापारीयोको सोना देणे के नाम पर पाच महिने पूर्व लगा चुका है, करोडो का चुना, वरोरा् पुलीस मे शिकायत तो दर्ज है पर उसे पकड पाने मे पुलीस अब तक सफल नही हो पायी!

  • पहले भी कर चुका है कई शिकार: इससे पहले भी इस शातिर ने कई अन्य लोगों को कभी नौकरी लगवाने के नाम पर, तो कभी दुबई में इन्वेस्टमेंट या जाली नोटों का फार्मूला देने के नाम पर चूना लगाया है।
  • पुलिस की गिरफ्त से बाहर: अपराध के नए-नए तरीके अपनाने वाला यह महाठग हर बार पुलिस की रडार से बच निकलता है। अभी तक पुलिस के हाथ इस शातिर तक नहीं पहुंच पाए है.

सदर बातमी ही आमच्या अधिकृत माहिती स्रोत आणि गोपनीय माहितीच्या आधारे तयार केली आहे. कृपया कोणीही कॉपी करून पुर्नप्रकाशित करू नये.

RELATED ARTICLES

Today Live News

Most Popular

Recent Comments

Don`t copy text!