Thursday, April 16, 2026
HomeBreaking Newsकोल वॉशरीज मे हो रहे काले करणामो की SIT से हो जाचं!

कोल वॉशरीज मे हो रहे काले करणामो की SIT से हो जाचं!

जिले के कोलवाशरीज में मिलावटी व प्रदुषण फैलाने पर एसआयटी जांच करे
पत्रपरिषद में सपा के शहर अध्यक्ष पठाण की मांग
चंद्रपुर 4जुलै
चंद्रपुर-यवतमाल जिले में स्थित कोल वाशरीज में मिलावटी कोयले का उपयोग, धांधली व प्रदूषण की एसआईटी जांच कर करने तथा पड़ोली-नागाला में स्थित अवैध कोल डिपो संबंधित क्लोजर व प्रोसिक्यूशन नोटिस पर अमल कर इन गैरकानूनी रूप से चल रहे कोल वाशरीज को गांव के पास से हटाने की मांग समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष तनशील पठाण ने आयोजित पत्रपरिषद में की.
पत्रपरिषद में पठान ने बताया कि, चंद्रपुर जिले में प्रदूषण के चलते होने वाली बीमारियों, न्यूमोनिया व श्वसन के कारण जिले में वर्ष 2016 से अब तक 6 हजार 131 लोगों ने श्वसन संबंधित बीमारियों के कारण दम तोड़ दिया. वहीं बीते 10 वर्षों में प्रदूषण के चलते होने वाले टीबी से 887 लोगों की मौत हो गई. कुल मिलाकर गत 10 सालों में 7,018 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. इन हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के स्थानीय क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. प्रदूषण फैलाने वाले कोल वाशरीज एवं अवैध कोल डिपो को केवल नोटिस थमाने का खेल चल रहा है. कार्रवाई संबंधित अनेक सूचनाएं जिला प्रशासन को भी निरंतर सौंपी जा चुकी है. इसके बावजूद कोई विशेष पहल नहीं की जा रही है. इस बात को समाजवादी पार्टी की ओर से गंभीरता से लेते हुए जिले को प्रदूषणमुक्त करने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. इसके पहले 2 बार जिला प्रशासन को शिकायत ज्ञापन सौपा गया. लेकिन उसकी दखल नही ली. इसलिए मजबूरन अब समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार 3 जुलाई को जिलाधिश कार्यालय समक्ष एक दिवसीय धरना आंदोलन किया गया. दौरान समय रहते मांगों की विचार नही करने पर भविष्य बेमियादी अनशन जैसे अहिंसात्मक व शांतिपूर्ण आंदोलन करने का इशारा पठाण ने दिया है.

सदर बातमी ही आमच्या अधिकृत माहिती स्रोत आणि गोपनीय माहितीच्या आधारे तयार केली आहे. कृपया कोणीही कॉपी करून पुर्नप्रकाशित करू नये.

RELATED ARTICLES

Today Live News

Most Popular

Recent Comments

Don`t copy text!