Thursday, April 16, 2026
HomeBreaking Newsविदेश शेयर इन्व्हेस्टमेंट मे बताकर साडे तीन महिने मे धन दुगना का...

विदेश शेयर इन्व्हेस्टमेंट मे बताकर साडे तीन महिने मे धन दुगना का लालच! ना कोई जमीन खरीदी ना कोई शेयर! विदेश रामटेके पहले ही कलकाम, ट्रेडविन नेटवर्क कंपनी मे कर चुके है लोगो से धोखा? चंद्रपूर, भंडारा, गडचिरोली से 70 करोड का जाल बुना!

चंद्रपूर/गडचिरोली/भंडारा

✨EXCLUSIVE✨

SUSHANT GHATE

✨1 सप्टेंबर ✨
👉कम समय मे धन दुगना होने के लालच मे अबतक न जाने कितने लोगो को ठगो ने नेटवर्क मार्केट के नाम से फसाया है! ना जाने लोगो को क्या क्या बताकर विश्वास हासील कर नेटवर्क मार्केटिंग मे धन दोगना होने का झासा देकर कितने मामले अब तक देश भर मे पाये गये है!

✨बावजुद इसके फिर भी ठगो का येह सिलसिला बदस्तूर जारी है?
विदर्भ इलाके के चंद्रपूर, गडचिरोली और भंडारा जिले मे ऐसी ही एक नेटवर्क स्कॅम लोगो को साडे तीन महीने मे धन दुगना देने के नाम से करोडो का खेल खेलकर अबतक 70 करोड रुपयोका झोला इस नेटवर्क कंपनी ने बनाया जानेकी विश्वसनीय जानकारी सूत्रो से मिली हुयी है!

👉विदेशी शेयर बाजार मे ( विदेशी मुद्रा )इन्व्हेस्टमेंट करणे के नाम पर आय बिल्ट नाम कीं कंपनी ने अपने एजेंटो द्वारा आम जनता इस दलदल मे डाल दिया है?
इस लालच मे चंद्रपूर, गडचिरोली और भंडारा जिले के कई लोगो ने तीन लाख, छह लाख ऐसे रुपया इस कंपनी मे लगाया है! हर इतवार के दिन रात मे येह कंपनी उसके ऐवज मे 3 लाख रुपयोके बदले 14 हजार रुपये ऑनलाईन ट्रांजेक्शन कर के डालकर विश्वास तो हासील कर रहा है, पर इसी रफ्तार से और लालच के मारे कई लोग इसमे पैसा लगाकर अपना रुपया जोखीम मे डाल रहे है!

💥कैसे बना रहे मूर्ख!

विश्वास जितने के लिये बकायदा एक कहाणी बनायी गयी है!

चंद्रपूर का एक शक्स नेटवर्क कंपनी के एम.डी को एअरपोर्ट पर मिला, एम डी ने इस शक्स को कंपनी के बारे मे धन दो्गुनी करणे कीं जानकारी दी, जिसके बाद चंद्रपूर का शक्स एम डी को बोला कीं आपकी स्कीम तो अच्छी है, पर मुझे क्या गॅरंटी कीं आपकी स्कीम चलेगी या नही, फिर एमडी इस शक्स को बोलता है कीं आपको क्या गररेंटी होना तो चंद्रपूर का शक्स बोलता है कीं आप हमारे चंद्रपूर मे खेत लेकर प्लॉट रखिये ताकी गररेंटी के तौर पर लोग विश्वास रखेंगे!

✨फिर क्या एम डी तुरंत ही देड करोड रुपया लेकर आदमी भेज देता है, और चंद्रपूर मोरवा एअरपोर्ट के पास खेत लेकर प्लॉट को गॅरेंटी देता है! इस तरह से कहानिया परोस कर जिने विश्वास नही उन्हे प्लॉट दिया जायेगा, पर प्रॉफिट कम आयेगा का झासा देकर चालाकी के साथ पुरा चक्रव्युह रचा कर नेटवर्क स्कीम को ऑपरेट कीया जा रहा है!

💥डेली पोस्ट मार्टम ने मामले कीं खोजबीन कीं ?

डेली पोस्ट मार्टम को इस मामले कीं जानकारी मिलते ही, बताया गया चंद्रपूर मोरवा एअरपोर्ट के कंपनी के खेती कीं पहले जायजा लेना मुनासिफ समजा,आय बिल्ट कंपनी से संबंधित शिंदे नाम नामक मुंबई के व्यक्ती से बात कर,मामले कीं जानकारी ली, शिंदे ने बताया कीं वहा हमारा विदेश रामटेके इस स्कीम को ऑपरेट करते है!

👉आप स्कीम मे इन्व्हेस्टमेंट के लिये उनसे संपर्क करे! फिर हमने विदेश रामटेके ज़ी को फोन लगाकर इस मामले कीं जानकारी ली,

✨फोन लगाते ही गडबडा गये विदेश रामटेके चंद्रपूर से होने से उनका थोडा कॉन्फिडन्स ज्यादा था, लेकिन डेली पोस्ट मार्टम का नाम सुनकर उनकी हवा टाईट हुयी! कहने लगे ऐसी कोई स्कीम नही है, मै तो सिर्फ प्लॉट कमिशन बेस पर बेचता हू!फिर हमने इस मामले कीं गहनता से जाचं कीं तो पता चला कीं विदेश रामटेके के उपर पहले ही लोगो से नेटवर्क कंपनी के नाम से करोडो रुपयोकी ठगी कीं केस शुरु है! जिनमे वो दो बार जेल कीं हवा खा चुके है!
💥

👉कलकाम चिट फंड तथा ट्रेडविन नेटवर्क कंपनी कीं आड मे इसी तरह से लोगो को धन दुगना का लालच देकर ठगी के मामले दायर है!
फिर मामले मे जहा प्लॉट बतायें गये उन प्लॉट और खेतो के मालक चंद्रपूर के नामी गिरामी थे जिनमे पुगलिया, डॉ. सुरेश महाकुलकर, एवं संदीप गड्डमवार इनके वो जमीन थी! फिर हमने डॉ. महाकुलकर से इस मामले मे पूछताच कीं, तो उन्होने बताया कुछ चार – पाच प्लॉट खरिदने कीं विदेश रामटेके बात कर रहा था! पर उसने सिर्फ एक ही प्लॉट लिया है, विदेश रामटेके ने भोयर नाम कीं जगह होणे कीं कई धन दुगणे लोगो को बात बताई, पर सिर्फ एक ही प्लॉट वहा मौजुद रहकर करोडो का झासा फेककर विदेश और उसके साथिदारो ने विदर्भ के तीनो जिलो से अबतक 70 करोड का खेला फॉरेन शेयर के नाम जमा कीया है!
एअरपोर्ट पर मिलने वाला शक्स कोई और नही तो खुद विदेश रामटेके ही है? और एम डी का नाम अजय वाघमारे है तथा इसे मुंबई से नेटवर्क स्कीम का रडार रखने वाला शिंदे है! भंडारा जिले मे भैसारे जैसे कई एजेंटो ने गडचिरोली, वडसा, चामोर्शी, आरमोरी, चंद्रपूर जिले के कई ग्रामीण इलाको मे धन दोगना ऑफर स्कीम का तारा मंडल निर्माण कीया है?

👉👉पुलीस को कसनी होगी नकेल?

✨✨✨✨
अबतक कोई भी व्यक्ती इस मामले मे पुलीस के पास नही पहुचा है, पर जिस दिन आय बिल्ट नेटवर्क कंपनी का बेडा पार हो जायेगा उस दिन रोते, चिल्लाते हुये पुलीस के पास जरूर पहुचेंगे, क्यूकी देखा तो अबतक यही गया है, लेकीन लालच मे आँखे अंधी हो चुकी है! और एक दो बार नही वही वही ठग फिर एक बार ठगबाजी का जक्ष्न बनाने वाले है, क्यूकी उने पता है उनका खेल तब तक चलता रहेगा जबतक बेवखुफ और मूर्ख लालच मे डुबणे वाली इन्सानियत है!

सदर बातमी ही आमच्या अधिकृत माहिती स्रोत आणि गोपनीय माहितीच्या आधारे तयार केली आहे. कृपया कोणीही कॉपी करून पुर्नप्रकाशित करू नये.

RELATED ARTICLES

Today Live News

Most Popular

Recent Comments

Don`t copy text!